Sunday, May 18, 2025

gantantra

देश की अस्मिता पर थे जो मर मिटे
बर्फ हो आग हो पर रहे जो डटे
उनकी माओं से जाकर ज़रा पूछिये
कैसे गोली लगी, और कहां सर कटे! 

बेंदी, मेहंदी , महावर सभी छोड़ कर
साड़ी, चूनर भी रख दी अभी मोड़ कर
तेरी वर्दी से खुद को सजाऊंगी मैं
घर से निकली हूँ तेरा जुनूं ओढ़ कर

Wednesday, February 10, 2016

बाँवरी

तुम जब मेरी आँखों में देखते हो, तो ऐसा लगता है मानो समुन्द्र की तमाम गहराइयाँ तुम्हारी आँखों के सामने कुछ नहीं हैं। ऐसा लगता है की जैसे हर सपने को पूरा करने की हसरत भरी नज़र मुझे इस लिए देख रही है क्योंकि उसको भी ये यकीं है की उसकी कसक को सिर्फ मेरी ही नज़र देख सकेगी। तुम्हारी आँखें हर उस लम्हें को अपने अंदर समेट लेना चाहती हैं जो तुम मेरे साथ बिताते हो। समेट लेना चाहती हैं तुम्हारी आँखें मुझे भी उस हर बीते लम्हें के साथ खुद में। और मैं, मैं जैसे सुध बुध सब खो कर तेरे साथ, तेरा हाथ थामें तेरे हर सपने में तेरे साथ ही चलती हूँ। खो जाती हूँ समुन्द्र की उस गहरायी में जहाँ प्यार की लहरें मुझे अपनी ओर खींचती हैं। प्यार का एक बवंडर मुझे ज़ोर से जकड़ के अपने अंदर समा लेता है। मैं मुस्कुराते हुए उस संपूर्ण समर्पण का एहसास लिए उस बवंडर की तेह तक चली जाती हूँ। और तुम कहते हो बाँवरी हूँ मैं।

तेरे हाथों की पहली छुअन आज भी याद है मुझे। आज भी उस सिहरन को भूल नहीं पायी हूँ मैं। एहसास आज भी होता है तेरे हाथों की पहली छुअन की गर्माहट का, मेरे मन की कंपकपाहट का। धड़कनों की गति आज भी बढ़ जाती है जब तेरी उँगलियाँ मेरे हाथों की लकीरों पर चलती हैं। मेरे हाथ को पकड़ कर जब भी तू सहलाता है, तो तसल्ली दिल को हो जाती है की कोई है जो हर पल मेरे साथ है। मेरे गेसू तेरे हाथों की खुशबू से महकते हैं और हर पल तेरे साथ होने का एहसास दिलाते हैं। और तुम कहते हो बाँवरी हूँ मैं।

तेरी बाहों में सिमट कर खुद को इतना महफूज़ पाती हूँ की जैसे दुनिया के हर दुःख से दूर हूँ। ऐसा लगता है की जैसे तू साँचा है और मैं कच्ची मिट्टी हूँ, तू जैसा ढालेगा, वही आकार ले लूंगी। मन में इतना हल्कापन महसूस होता है की हवा से भी हल्की हो जाती हूँ। दिल कहता ही काश वक्त यहीं रुक जाए, थम जाए ,ठहर जाए वहीँ पे। तुम मुझमें खो जाओ और मैं तुम में खुद को तलाश करती रहूँ। ज़िन्दगी भर की तमाम खुशियाँ छोटी लगती हैं तेरी बाहों में आकर। कितने ही दुःख क्यों न हों, चेहरे पे मुस्कान खुद बा खुद आ जाती है। और मैं आँखें बंद किये उस एहसास को अपने अंदर समेटे तेरी बाहों में खुद को छुपा लेती हूँ। और तुम कहते हो बाँवरी हूँ मैं।

हर मुलाकात के बाद खुद को तेरे और करीब पाती हूँ। तुझको देखती हूँ और खो जाती हूँ, उस दुनिया में जहाँ सपनो को अपनी ख़्वाहिशों की पायल पहना देती हूँ। और उस पायल के

Tuesday, August 4, 2015

तुम ही हो मेरे भाव
तुम से ही है मेरा हर चाव
लेकिन हर भाव व चाव जहाँ थम जाएँ
वो तुम में ही है मेरा अंतिम पड़ाव

Saturday, July 11, 2015

तेरे प्यार में मैं यूँ बिखर रही हूँ
हाँ मैं हर रोज़ यूँ निखर रही हूँ

Monday, June 15, 2015

मुक्तक

तुझसे ऐसे मिली की मैं घुलती रही
मोम के जैसे ही मैं पिघलती रही
इतनी नज़दीकियाँ होंगी सोचा न था
प्यार के चाक मैं यूँही सिलती रही

अपने सपनो को तुझसे सजाया करूँ,
जी न पाऊँ मैं ,चाहे तेरे संग मरूँ,
अब तो ले ही लिया मैंने ये फैसला-
प्यारे रंगों से तेरा मैं जीवन भरूँ।

इन हवाओं में खुशबू सी घुलती रही,
मोम के जैसे मैं भी पिघलती रही,
होंगी नज़दीकियाँ ये न सोचा कभी
उसके साँचे में मैं यूँ ही ढलती रही।
~विभूती

Wednesday, June 10, 2015

हाँ सुना था ये मैंने किसी से कभी
रूह से रूह का मेल होता तभी
ढूंढती मैं रही, सोचती मैं रही
अब ये जाना की तुझसे हैं रिश्ते सभी

भाव तुमने दिया है मेरे गीत को।
दिल से जाना है तुमने मेरी प्रीत को।
प्यार कर तो लिया आज खालें कसम
अब निभाते रहें नेह की रीत को।

mere hanste hothon ko aur hansane ye kaun aaya hai..........
meri saji duniya ko aur sajaane ye kaun aaya hai.....
dard jo bhi mile un garm sard mausamon me...........
un zakhmon pe marham lagaane ye tu aaya hai.....

Wednesday, May 27, 2015



माँ शारदे तुम्हारी हम आरती उतारे

Tuesday, May 26, 2015

सोचती हूँ कि..

यूँ तो ज़िन्दगी
बसर हो ही जाती
तू अनायास ही
अपना प्यार लिए
इन आँखों के रस्ते
दिल में उतर गया
और घर कर लिया।
मैं डरी, फिर भी
तेरा हाथ थामें
हिम्मत कर के
आगे बढ़ी,
बढ़ती चली गयी
तेरे प्यार में यूँ
सराबोर हो गयी।
अब,
आलम ये है
की तू रोकता है
मैं फिर भी चलती हूँ
तेरा साथ पाकर
नयी सी हो गयी हूँ
खुद पर ही
प्यार आता है
आइना भी यूँ
मुझे देख कर
मंद मंद मुस्काता है।
खोयी खोयी सी रहती हूँ
फिर भी,
ख्याल तेरा रहता है
साँसों के साथ
प्यार तेरा बेहता है
तेरी ख़ुशबू
मेरे चारों ओर रहती है
और मैं फिर
ये सोचने लगती हूँ
की
यूँ तो ज़िन्दगी
बसर हो ही जाती
तूने अपने प्यार से
एक नयी जान डाल दी।

Monday, May 18, 2015

विडम्बना

सोच रही हूँ जीलूं अपना जीवन
इन कुछ पलों के सहारे
फिर न कुछ खोना न पाना
कुछ पल ,
सिर्फ और सिर्फ मेरे तुम्हारे।

फिर सोचती हूँ , क्यों न ये जीवन
इन कुछ पलों सा हो जाए
जो कुछ खोया..वो पाया
उन कुछ पलों सा,
जब तू मेरा सिर्फ मेरा हो जाये|

तेरे स्पर्श भर से ही
यूँ चन्दन हो जाती हूँ
गले लग जाए अगर
तो माला सी हो जाती हूँ

Thursday, April 16, 2015

काश !!

वो अनकही बातें
वो अनखुले राज़
जिनको मैं खुद न समझ सकी
काश तुम्हें समझा पाती।

वो दबी हुयी सी
मंद मंद सिसकियाँ
जिनको मैं खुद न सुन सकी
काश तुम्हें सुना पाती।

वो डरी हुयी सी
घबराहट भरी धड़कनें
जिन्हें महसूस न कर सकी
काश तुम्हें बता पाती।

Tuesday, April 7, 2015

मन की हलचल

मन में दबी कुछ बातों को
कुछ अनकहे जज़्बातों को
क्यों छुआ तूने अविरल
मन में हो गयी क्यों हलचल

वर्षो से जो मौन खड़े थे
निर्मोह चुपचाप बढ़े थे
उन स्थिर चट्टानों से
क्यों बहती अश्रुधारा कलकल
मन में हो गयी क्यों हलचल

जग ने मुझको निश्छल जाना
गुण और स्वाभाव से स्थिर माना
आज क्यों अनायास ही
एक चक्रवात उठता है प्रतिपल
मन में हो गयी क्यों हलचल

Tuesday, February 10, 2015

दिल्ली में अब हार जीत का चिंतन करिये आप
आप दिलों में घुस गयी दिल्ली में चुपचाप
दिल्ली में चुप चाप कह रहे ये सबसे मोदी
जीती हुयी सारी सीटें हमने इसबार खोदी
न चला ओबामा न पड़ा अमित शाह भारी
बेदी को सब भूल गए है अरविन्द की बारी।

Saturday, August 9, 2014

rakhi

प्यार दुलार
आशीष से बंधी
राखी की डोर।

Thursday, June 5, 2014

पांखुरी गुलाब की

1.
तुझसे जुड़ी
सुनहरी हैं यादें
मिठास भरी।
2.
गुलाब संग
काँटों की चुभन
मन कोमल।
3.
है साथ तेरा
गुलाब की पांखुरी
भंवरा मन।
4.
नीला आकाश
जगमगाती धूप
सूखी धरती।
5.
बन के पंछी
उड़ा मन बाँवरा
टूटे बंधन।
6.

Monday, June 2, 2014

चलो महान बनें
जमीं से उठ कर
आसमान बनें

चलो माफ़ कर दें
उस

Saturday, May 31, 2014

तेरी याद


जब हंसती हूँ मुस्कुराती हूँ
तब याद करती हूँ तुम्हें
जब गिरने से संभल जाती हूँ
तब याद करती हूँ तुम्हें

अनायास कुछ आहट होती
या मुझसे कोई गलती होती
जब गीत कोई गुनगुनाती हूँ
तब याद करती हूँ तुम्हें

भारीपन होता जब दिल में
सूनापन होता महफ़िल में
जब भी मैं अश्रु छलकाती हूँ
तब याद करती हूँ तुम्हे।

खुशियों के उन चंद क्षणों में
एहसास मिला जो अपनेपन का
उन यादों में जब खो जाती हूँ
तब याद करती हूँ तुम्हें।

विभूती

Saturday, September 7, 2013

आज के हाइकु

1.
कुछ यूँ गिरा
अभिमान उसका
रेत का टीला!

2.
उड़ जाऊं मैं
खो जाऊं आकाश में
निराली आशा!

3.
घोर अँधेरा
अकेला हूँ मैं यहाँ
तेरा सहारा !

4.
खिले सुमन
गुंजित मेरा मन
बेटी है जन्मी!

5.
महकता है
घर आँगन मेरा
बिटिया जन्मी!

6.
खुशहाल हूँ
जब से मेरे घर
बेटियाँ जन्मी!

7.
तारों के जैसी
चन्द्रमा सी निर्मल
बेटियाँ जन्मी !

8.
तमन्ना मेरी
हई पूरी जबसे
बेटियाँ जन्मी !

9.
नटखट हैं
फूलों सी कोमल
बेटियाँ मेरी!

10.
परियों जैसी
देवी रुपी रत्न हैं
बेटियाँ मेरी !

Thursday, September 5, 2013

हाइकु

1.
आस लगाये
बैठी है मीरा बाई
रंगीन राधा!

2.
कृष्ण मुरारी
ब्रज की धरोहर
मीरा दीवानी!

3.
नाचे मयूर
हुई मीरा दीवानी
बांसुरी बाजी!

4.
अगया कान्हा
माखन को चुराने
गोपियाँ प्यासी!

5.
राधा है कृष्ण
कृष्ण ही तो है राधा
अटूट प्रेम!

6.
बांके बिहारी
खो गयी मैं तुझमें
दीजौ दर्शन!

7.
तेरी दीवानी
ब्रज की हर गोपी
तरसी मीरा!

8.
राजा की बेटी
मीरा भई जोगन
राधा के कृष्ण!

9.
हो कृष्ण तुम
मैं हो गई राधिका
गुंजित धरा!

10.
तेरी बाँसुरी
मेरी स्वर लहरी
प्रेम संगीत!

कुछ हाइकु जो मैंने लिखे हैं।

1.
समय है ये
रुकेगा नहीं कभी
बस चलेगा !!

2.
संभल जा तू
कहता है समय
गिरेगा वर्ना !!

3.
हैं जो  ये रिश्ते
उनको संभाल तू
टूटेगी डोर !!

4.
सरल बन
कठोर तो बहुत
प्राणी हैं यहाँ।।

5.
मुझको तू यूँ
बदनाम न कर
खुद से डर !!

Saturday, August 3, 2013

कुछ और हाइकु

1.
आस लगाये
बैठी है मीरा बाई
रंगीन राधा!

2.
कृष्ण मुरारी
ब्रज की धरोहर
मीरा दीवानी!

3.
नाचे मयूर
हुई मीरा दीवानी
बांसुरी बाजी!

4.
अगया कान्हा
माखन को चुराने
गोपियाँ प्यासी!

5.
राधा है कृष्ण
कृष्ण ही तो है राधा
अटूट प्रेम!

6.
बांके बिहारी
खो गयी मैं तुझमें
दीजौ दर्शन!

7.
तेरी दीवानी
ब्रज की हर गोपी
तरसी मीरा!

8.
राजा की बेटी
मीरा भई जोगन
राधा के कृष्ण!

9.
हो कृष्ण तुम
मैं हो गई राधिका
गुंजित धरा!

10.
तेरी बाँसुरी
मेरी स्वर लहरी
प्रेम संगीत!